जमुई: गिद्धौर में मारपीट किशोर हुआ घायल,सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 19, 2024 गिद्धौर बाजार गेहूं पिसवाने जा रहे एक किशोर को तीन लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जिसे सोमवार की शाम मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान गिद्धौर निवासी संतोष कुमार के रूप में की गई है। घायल ने बताया कि सोमवार को वह गेहूं पिसवाने गिद्धौर बाजार जा रहा था। तभी उसके पड़ोसी नीतीश कुमार उर्फ बुधन, नीतीश कुमार उर्फ बैगा ,गोलू ने मारपीट की।