जमुई: समाहरणालय स्थित कार्यालय में डीएम एसपी ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को दिया प्रोत्साहन राशि
Jamui, Jamui | Feb 19, 2024 नक्सली गतिविधियों को छोड़कर मुख्य धारा में जुड़ने वाले तीन हार्डकोर नक्सली के परिजनों को सरकार से मिलने वाले प्रोत्साहन राशि दिया गया। डीएम राकेश कुमार व एसपी डॉ शौर्य सुमन ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में नक्सली अर्जुन कोड़ा, बालेश्वर कोड़ा उर्फ मुखियाजी व सोरेन कोड़ा उर्फ सुरेंद्र कोड़ा के परिवार वालों को 10 लाख 14 हजार 8 रुपय प्रोत्साहन राशि दिया।