जमुई: नीमारंग में घरेलू विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई को मार पीटकर किया घायल
Jamui, Jamui | Feb 19, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के नीमारंग मोहल्ले में घरेलू विवाद को लेकर छोटे भाई ने अपनी बड़े भाई को लोहे के रॉड़ से मार कर घायल कर दिया। जिसे 112 की पुलिस के द्वारा इलाज के लिए देर शाम सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान नीमारंग निवासी उमेश सिंह का पुत्र संजीव कुमार सिंह के रूप में की गई है। घायल ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर उसके भाई ने मारपीट की है।