जमुई: प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद को लेकर गिद्धौर में एक युवक को पीटकर किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 19, 2024 मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान गिद्धौर बाजार में रविवार की देर रात उत्पन्न हुए दो पक्षों के बीच विवाद के बाद सोमवार को संतोष कुमार की जमकर पिटाई कर दी गई। घटना में युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल संतोष कुमार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मारपीट का आरोप बुद्धन सहित अन्य लोगों पर लगाया गया है व पुलिस मामले की जांच में जुटी है।