#बालाघाट
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, बैहर द्वारा प्रभावित ग्रामों में क्लोरिनेशन, जल परीक्षण, ब्लीचिंग छिडकाव एवं हैण्डपम्प सुधार के सभी कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं तथा प्रभावित क्षेत्र का निरंतर भ्रमण कर कार्य जारी रखा जाएगा । आज 31 अगस्त 2026 को प्रभावित ग्रामों के अलावा अन्य ग्रामों में कार्य किया गया । जिसके तहत विकासखण्ड बिरसा के 02 ग्रामों (बोरी एवं अचानकपुर) में कुल 02 स्थानों पर ब्लीचिंग का छिड़काव किया गया । इसी प्रकार बैहर वि.खंड के 03 ग्रामों (बलगांव, भारदा एवं अलना) में कुल 12 जल स्त्रोतों का तथा बिरसा वि.खंड के 03 ग्रामों (सालेटेकरी, बोरी एवं अचानकपुर) में 15 जल स्त्रोतों का क्लोरिनेशन किया गया । वि.खंड बिरसा के 03 ग्रामों (सालेटेकरी, बोरी एवं अचानकपुर) में कुल 05 जल स्त्रोतों से नमूनों का संग्रहण किया गया । विकासखण्ड बिरसा के 03 ग्रामों (सालेटेकरी, बोरी एवं अचानकपुर) में कुल 03 हैण्डपम्पों का सुधार किया गया ।
#CMMadhyaPradesh #healthminmp #JansamparkMP #minphemp
18 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 31, 2026