सरमेरा: सरमेरा के सिंघौल में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन में सीलन, ग्रामीणों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए
नालंदा जिला के सरमेरा प्रखंड के ससौर पंचायत में हाल ही में निर्मित सरकार पंचायत सरकार भवन में पहली ही बारिश के बाद कई कमरों की दीवारें और छत पर सीलन दिखाई देने लगी है। भवन के निर्माण के अभी कुछ ही महीने हुए हैं, लेकिन बारिश के पानी के कारण जगह-जगह नमी और सीपेज की समस्या सामने आने से ग्रामीणों में नाराजगी है।