खींवसर: खींवसर विधायक ने खींवसर के दौरे पर विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत, साथ ही की जनसुनवाई
नागौर जिले के खींवसर के नवनिर्वाचित विधायक रेवंतराम डांगा आज गुरूवार को खींवसर क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान खींवसर क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उन्होंने शिरकत की। वहीं खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा ने कई जगह पर जनसुनवाई करते हुए आमजन की जन समस्या भी सुनी। खींवसर पहुंचने पर विधायक का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया।