लालगंज: जीयनपुर थाना की पुलिस टीम ने महिला पर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में जीयनपुर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उपनिरीक्षक जाफर खान व मय हमराह फोर्स ने महिला पर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित आरोपी बजरंगी पुत्र रममत गांव मुहम्मदपुर निवासी को पांडेयपार मोड़ से गिरफ्तार किया । पुलिस ने आरोपी के पास घटना में प्रयुक्त एक दाव चापड़ बरामद किया है।