मानपुर: मानपुर और अमरपुर में खनिज विभाग ने अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण के खिलाफ की कार्रवाई
Manpur, Umaria | Jul 27, 2026 तहसील मानपुर अंतर्गत रक्सा बिजौरी रोड मे एक वाहन स्वराज ट्रेक्टर मय ट्राली के खनिज गिट्टी बिना अभिवहन परिपत्र बिना ईटीपी के अवैध परिवहन करते हुए जप्त कर थाना मानपुर मे अभिरक्षार्थ किया गया।इसी प्रकार ग्राम अमरपुर के पास एक वाहन डम्फर को खनिज गिट्टी बिना अभिवहन परिपत्र बिना ईटीपी के अवैध परिवहन करते हुए जप्तकर चौंकी अमरपुर मे खड़ा कराया गया है।