मिर्ज़ापुर: जिगना थाना क्षेत्र के चड़ैचा गांव में सड़क निर्माण में हो रही धांधली को लेकर ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन
बताते चली कि रविवार की दोपहर 1:30 बजे ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर कार्यदाइ संस्था पीडब्ल्यूडी और ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की यह प्रदर्शन दुगरहा गौरा संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य को लेकर था जो क्षेत्र में प्रगति पर है। लगभग 1300 मीटर लंबी सड़क को लेकर ग्रामीणों का आरोप है कि मानकों की अनदेखी की जा रही है जिससे सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठे हैं।