मिर्ज़ापुर: पिपराडाड गांव के गंगा नदी में डूबे युवक का शव 36 घंटे बाद मिला, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के पिपराडाड गांव निवासी शिवधारी गौतम पुत्र मुन्नीलाल गौतम जो की गंगा में स्नान करने गए थे डूब गए थे सूचना पर घर में कोहराम मच गया मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों व एसडीआरफ की टीम की मदद से शव को खोजने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। 36 घंटे बीतने के बाद रविवार की दोपहर 12:00 शव अपने आप गंगा में उतराया हुआ मिला।