मिर्ज़ापुर: देहात कोतवाली पुलिस ने दो अंतर्जनपदीय हेरोइन तस्करों को किया गिरफ्तार, कब्जे से ₹15 लाख की हेरोइन बरामद
देहात कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दो अंतर्जनपदीय हेरोइन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकार सदर के नेतृत्व में यह सफलता मिली है। देहात कोतवाली पुलिस ने बताया कि तस्करों के कब्जे से लगभग 74 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत 15 लाख रुपए है।