मिर्ज़ापुर: पुलिस लाइन में मनाया गया झंडा दिवस, एसएसपी ने कहा- मात्र झंडा फहराने से मिलती है नई ऊर्जा
पुलिस झण्डा दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा द्वारा पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द पर पुलिस ध्वज को सलामी दी गई। पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए बताया कि नवंबर 1952 में पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रधान प्रधानमंत्री ने पुलिस कलर व ध्वज प्रदान किया था। कहा कि ध्वज हमारे चरित्र को दर्शाता है। ध्वज को फहराने मात्र से एक नई ऊर्जा मिलती है।