झाझा: झाझा बसस्टैंड स्थित नवयुवक संघ कार्यालय में पुलवामा हमले की मनाई 5वीं बरसी
Jhajha, Jamui | Feb 14, 2024 झाझा बसस्टैंड स्थित नवयुवक संघ कार्यालय में संघ के संयोजक गौरव सिंह राठौड़ की अगुवाई में पुलवामा हमलें की 5वीं बरसी मनाई गई। संयोजक सहित अन्य उपस्थित लोगों ने हमलें में शहीद हुये जवानों की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुये श्रद्धांजलि देते हुये शहीद जवानों को याद किया। संयोजक ने बताया कि 14 फरवरी 2019 को जब यह घटना हुई तो पूरा देश इस घटना पर शोक प्रकट किया ।