झाझा: सतीघाट के पास से 18 कार्टून विदेशी शराब से भरे 3 वाहन के साथ 7 शराब तस्कर की हुई गिरफ्तारी, झाझा थाने में SDPO ने की PC
Jhajha, Jamui | Feb 13, 2024 जमुई एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर झाझा पुलिस की टीम ने सतीघाट के पास से शराब से भरे तीन वाहन को जब्त करते हुए कुल 7 शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसमें छह लोग धनबाद और एक मधुपर जिला का रहने वाला है। मामले को लेकर झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने झाझा थाने में पीसी करते हुए मामले की पूरी जानकारी दी।