झाझा: शैर गांव में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा
Jhajha, Jamui | Feb 13, 2024 झाझा प्रखंड क्षेत्र स्थित शैर गांव में श्री श्री 108 वैष्णवी काली सह दुर्गा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को शैर गांव से भव्य रूप से कलश शोभायात्रा निकाली गई। प्राचीन काली मंदिर नव निर्माण उपलक्ष्य पर ग्रामीणों के सहयोग से ढोल नगाड़े गाजे बाजे के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई जिसमें 501 युवतियों के द्वारा कलश उठाया गया ।