झाझा: नागीडैम के पास अज्ञात लोगों ने फास्ट फूड की दुकान को जलाया,दुकानदार ने पुलिस को दी जानकारी
Jhajha, Jamui | Feb 14, 2024 झाझा थानाक्षेत्र के नागी डैम के पास अज्ञात लोगों के द्वारा एक फास्ट फूड की दुकान को जला देने का मामला सामने आया है। इस संदर्भ में दुकानदार छापा गांव के रहने वाले उदय कुमार यादव ने झाझा थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ आवेदन दिया। दुकानदार ने बताया कि तीन साल से नागी डैम पर फास्ट फूड का दुकान चला रहा हूं।दुकान जल जाने से हजारों रुपये की क्षति हुई है।