बरेली: बरेली वार्ड 09 में लीकेज लाइन दुरुस्त, जल बर्बादी और गंदे पानी की समस्या खत्म
बरेली। नगर परिषद बरेली के अध्यक्ष हेमंत राजा चौधरी के निर्देश पर वार्ड क्रमांक 09 में लंबे समय से चल रही पानी की लीकेज समस्या का समाधान कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार पानी की लाइन में लीकेज के कारण हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा था, साथ ही नालियों का गंदा पानी भी पाइपलाइन में मिल रहा था, जिससे लोगों को दूषित पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था।