डिंडौरी: तांतर गांव में चोरों ने दरवाजा तोड़कर बेटे से मारपीट की, जेवर समेत लाखों की चोरी
डिंडौरी जिले के तांतर गांव में ग्रामीण के घर के दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोर घर में सो रहे बेटे के साथ जमकर मारपीट करते हुए सोने चांदी के जेवर सहित लाखों रुपए की चोरी कर नौ दो ग्यारह हो गए प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्रामीण ने गुरुवार शाम 4:00 बजे बताया कि चोरों ने पुत्र के साथ जमकर मारपीट की जिसके चलते गंभीर रूप से घायल हो गया ।