महाराजगंज: बछरावां सीएचसी जलाशय में परिवर्तित, अव्यवस्थाओं को सुधारने की जिम्मेदारी किसकी: नगर पंचायत, ग्राम पंचायत या स्वास्थ्य विभाग?
20 अगस्त गुरुवार दोपहर 12 बजे सीएचसी का हाल देखने को मिला।लगातार बारिश के चलते अस्पताल के अंदर महिला वार्ड तक पानी भर कर जलाशय में तब्दील हो गया है।जिसकी जिम्मेदारी कोई भी विभाग लेने को तैयार नहीं है।सब एक दूसरे पर पल्ला झाड़ने का प्रयास कर रहे है।परंतु यह जमीनी हकीकत का खामियाजा सिर्फ मरीज व तीमादार ही झेल रहे है। लोग संक्रामक बीमारियों का शिकार हो रहे है।