सुनेल: अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर सुनेल कस्बे में की जा रही है सजावट, बनाए आकर्षण स्लोगन
Sunel, Jhalawar | Jan 19, 2024 अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर सुनेल कस्बे में शुक्रवार से सजावट का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता "घर-घर जय श्री राम" व "मेरी सुनेल मेरी अयोध्या" के स्लोगन घर घर जाकर लगा रहे हैं। सजावट की शुरुआत कस्बे के राम मंदिर चौक से की गई। इस दौरान टीवी आर्टिस्ट व कलाकार जगदीश राणा जेके आर्ट्स, महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।