सुनेल: पंचायत समिति कार्यालय में साधारण सभा की बैठक हुई आयोजित, कई मुद्दों पर की गई चर्चा
Sunel, Jhalawar | Jan 18, 2024 सुनेल कस्बे में स्थित पंचायत समिति पिड़ावा के कार्यालय में प्रधान सीता कुमारी भील की अध्यक्षता में साधारण सभा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला परिषद द्वारा कार्य स्वीकृत नहीं करने, जल जीवन मिशन के तहत पेयजल, कई विभागों के अधिकारी उपस्थित नहीं होने, एसबीएम, मनरेगा एवं पंचायत में कई वर्षों से जमे कर्मचारियों को हटाने के मुद्दे पर चर्चा की गई।