चरखारी: चरखारी तहसील सभागार में गोवर्धन मेला को लेकर आयोजित बैठक में एसडीएम ने दिए दिशा-निर्देश
चरखारी एसडीएम की अध्यक्षता में तहसील सभागार में 9 नवंबर से 9 दिसंबर तक आयोजित होने वाले 143वें गोवर्धन मेले को लेकर बैठक हुई। बैठक में विमान व भगवान गोवर्धन, गुमान बिहारी, बख्त बिहारी व इंद्र राजा की सवारी के मार्ग की सफाई, सुरक्षा, यातायात व विद्युत व्यवस्था पर निर्देश दिए गए। मंच पर अश्लील गानों, नृत्य व राजनीतिक गतिविधियों पर रोक रहेगी।