मंडला: नवागत पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी ने किया महाराजपुर थाने का निरीक्षण
Mandla, Mandla | May 10, 2026 नवागत पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी ने रविवार तीन बजे थाना महाराजपुर पहुंचकर थाना परिसर, अभिलेखों, सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अभिलेखों के संधारण, लंबित मामलों, मालखाना व्यवस्था तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।