सागर नगर: कोतवाली थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला, 3 भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज
कोतवाली थाना में आने वाले तिलकगंज में तीन भाईयों ने मिलकर पुरानी बुराई के चलते एक युवक के साथ जम कर मारपीट कर दी। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की शिकायत पर पुलिस ने तीनों भाईयों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।