कटोरिया: करडा गांव के बहियार स्थित पोखर से युवती का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Katoria, Banka | Mar 12, 2026 करडा गांव के बहियार स्थित पोखर से गुरुवार को एक 18 वर्षीय युवती का शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान कागीसार गांव के सिलधर यादव की पुत्री ममता कुमारी के रूप में हुई। घटना की सूचना पाकर कटोरिया पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। साथ ही आवश्यक कार्रवाई कर दोपहर करीब 12 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया।