मंडला: जिला अस्पताल में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर सेवा, सम्मान और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित हुए
Mandla, Mandla | Jul 2, 2026 राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर गवर्नमेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में सेवा, सम्मान और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। बुधवार और गुरुवार कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ, सेवानिवृत्त एवं नव नियुक्त चिकित्सकों सहित बड़ी संख्या में चिकित्सकों ने सहभागिता की। शाम चार बजे रक्तदान किया गया।