लाडपुरा: नयापुरा इलाके में मामूली बात को लेकर किशोर के साथ हुई मारपीट, एमबीएस अस्पताल में किया गया भर्ती
Ladpura, Kota | May 25, 2024 शहर के नयापुरा इलाके में आज मामूली बात पर एक किशोर के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया गया।किशोर का एमबीएस अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में उपचार चल रहा है। गोलू पुत्र प्रकाश नामक किशोर से रुपए की लेनदेन में जिंगा नामक युवक ने मारपीट की। घायल की बहिन ललिता ने बताया कि घटना की रिपोर्ट नयापुरा थाने पर करवाई गई है। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज किए है।