ब्यौहारी: ब्यौहारी थाना क्षेत्र के सूखा गांव में उधारी न देने पर ग्राहक ने दुकानदार से की मारपीट
जिले के ब्यौहारी में सामान उधारी नही देने पर ग्राहक ने दुकानदार से मारपीट की है,मारपीट करने का सीसी टीवी फुटेज भी सामने आया है,वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी ग्राहक किस तरह से दुकानदार की पिटाई करने के लिए टूट पड़ा। सोशल मीडिया में यह वीडियो शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे से वायरल हुआ है।