नबीनगर: नबीनगर रेफरल अस्पताल के पास पुलिस ने शराब के नशे में तीन लोगों को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना के पुलिस ने रेफरल अस्पताल नबीनगर के पास से शराब के नशे में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में टंडवा थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव निवासी रामभरोसा भुइयां, दीपक भुइयां एवं रवि मांझी है। सर्किल इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने शनिवार की शाम 4:00 बजे बताया कि उक्त तीनों शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई।