सनावद: सनावद में कन्या भोज व भंडारे के साथ शारदीय नवरात्रि पर्व का समापन
मध्यप्रदेश के बड़वाह ब्लाक के सनावद मे माता नवदुर्गा के शारदीय नवरात्रि पर्व की नवमी पर सोमवार को कहीं कन्या भोजन तो कहीं भंडारे के आयोजन के साथ समापन हुआ है।नगर में अधिकांश स्थानों पर प्रसादी वितरण का कार्यक्रम शाम 7 बजे तक चलता रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने घरों में भी कन्या भोजन करवा कर बालिकाओं का आशीर्वाद लिया।