सिवनी: सिवनी में परिवहन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, 2 मैक्सी कैब जब्त
Seoni, Seoni | Aug 22, 2026 सिवनी के लखनादौन-धूमा मार्ग पर परिवहन विभाग ने सघन वाहन जांच अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की। शनिवार को बिना फिटनेस और बीमा संचालित दो मैक्सी कैब जब्त की गईं, जबकि अन्य वाहनों से जुर्माना वसूला गया। विभाग ने साफ किया है कि वाहन जांच की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।