नईसराय: रीतेश रघुवंशी बने किसान कांग्रेस के नई सराय ब्लॉक अध्यक्ष
किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मनिन्दर सिंह भुल्लर द्वारा अमरौद निवासी रीतेश रघुवंशी को किसान कांग्रेस कमेटी ब्लॉक नई सराय का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। गुरुवार को जारी सूची में समूचे जिले में सात ब्लॉक अध्यक्ष बनाए गए हैं। रीतेश रघुवंशी की नियुक्ति कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की अनुशंसा पर की गई है