निवास: ग्राम पंचायत भीमडोंगरी में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लाड़ली लक्ष्मी उत्सव मनाया गया
Niwas, Mandla | May 2, 2026 जिले के ग्राम भीमडोंगरी में महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान में शनिवार को 2 बजे लाड़ली लक्ष्मी उत्सव बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान लाड़ली लक्ष्मी बेटियों का सम्मान किया गया तथा उन्हें आश्वासन प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर बेटियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।