सात निश्चय-3 के तहत “सबका सम्मान–जीवन आसान” पहल के अंतर्गत आज 19.08.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा द्वारा समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 6 लोगों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें रखीं।
जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को शीघ्र, निष्पक्ष एवं नियमानुसार कार्रवाई कर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान एवं सरकारी सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
#IPRD
#DistrictAdministration
#PublicService
#BiharGovernment
#GoodGovernance
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Aug 19, 2026