हमीरपुर: सपा से भाजपा में शामिल नेत्री ने सुमेरपुर के तपोभूमि में मत्था टेक रोपित किया सीता अशोक का पौधा
सपा छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद शनिवार को दोपहर में प्रथम बार सुमेरपुर कस्बे में आई भाजपा नेत्री का महिला मोर्चा ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने तपोभूमि पहुंचकर रोटीराम महाराज की समाधि पर मत्था टेका और पर्यावरण संरक्षण समिति के तत्वावधान में सीता अशोक का वृक्षरोपित कर संरक्षण का संकल्प लिया हैं।