हमीरपुर: सुमेरपुर दुकान खाली होने के 24 घंटे बाद पोस्टमार्टम को भेजा गया शव,दुकान खाली न होने से आहत होकर युवक ने की थी आत्महत्या
दुकान न खाली होने से आहत होकर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले युवक के परिजनों ने दुकान खाली न होने तक युवक का शव मौके से नहीं उठने दिया। शनिवार को सुबह दुकान खाली होने के बाद दोपहर में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सुमेरपुर के वार्ड संख्या 10 के निवासी मोहनदास कोटेदार के छोटे पुत्र नवनीत 27 वर्ष ने बुधवार की रात घर की ऊपरी मंजिल में फांसी लगा ली