हमीरपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सदर तहसील मे सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 30 शिकायतों में मात्र 1 शिकायत का निस्तारण
डीएम की अध्यक्षता में सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर कुल 30 शिकायते प्राप्त हुई। जिसमे से मात्र 1 शिकायत का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण किया गया। शेष शिकायतो के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस शासन का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, इसमे किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाशत नही की जायेगी।