हमीरपुर: आदर्श आचार संहिता लगते ही सख्त हुआ प्रशासन, जिले में लगे होर्डिंग व बैनर हटाने की कार्रवाई की शुरू
लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। हमीरपुर प्रशासन एक्शन मोड़ में आ गया है। कस्बा व शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे राजनीतिक दलों उनके प्रतिनिधियों के पोस्टर व बैनर उतारना शुरू कर दिया गया है। राठ कस्बा, मुस्करा व सुमेरपुर कस्बे में लगे होर्डिंग व बैनर हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।