हमीरपुर: लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण कराने को लेकर आयुक्त चित्रकूट धाम, मंडल बांदा सहित हमीरपुर डीएम व एसपी ने किया एरिया डोमिनेशन
आज आयुक्त चित्रकूट धाम, मंडल बांदा, जिलाधिकारी हमीरपुर व पुलिस अधीक्षक हमीरपुर के द्वारा पुलिस बल के साथ थाना मौदहा क्षेत्र अंतर्गत विद्यालयों सहित विभिन्न स्थानों का आगामी सामान्य लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत एरिया डोमिनेशन किया गया। इस दौरान आमजन से शांतिपूर्ण व निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की गयी।