हमीरपुर: सदर तहसील में समाधान दिवस में प्राप्त 30 शिकायतों में से 01 का तत्काल मौके पर निस्तारण किया गया।
आज जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील हमीरपुर (सदर) में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कुल 30 शिकायतें प्राप्त हुई , जिसमें से 01 शिकायत का मौके पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।