विद्यार्थी नशे से दूर रहकर अपने कैरियर निर्माण पर दें विशेष ध्यान : राहुल वर्मा
Kullu Times
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, हिमाचल प्रदेश, शिमला के निर्देशों के अनुपालन में तथा उप मंडलीय विधिक सेवा समिति (SDLSC), मनाली के तत्वावधान में आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पनगां (तहसील मनाली, जिला कुल्लू) में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राजकीय प्राथमिक विद्यालय, पनगां के सहयोग से किया गया। शिविर की थीम “सशक्त, समर्थ एवं समरस समाज – संवैधानिक लक्ष्य” रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मंडलीय विधिक सेवा समिति, मनाली के अध्यक्ष एवं सिविल जज-कम-जेएमएफसी, मनाली राहुल वर्मा ने की। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमुदाय को भारतीय संविधान में निहित मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों, निःशुल्क विधिक सहायता, महिला एवं बाल संरक्षण संबंधी कानूनों तथा विभिन्न जनकल्याणकारी विधिक प्रावधानों की जानकारी प्रदान की।
Kullu, Kullu | Jun 22, 2026