रामगढ़ चौक: तेतरहाट थाना में बच्चों के लिए विशेष बाल सहायता केंद्र का शुभारंभ, भय खत्म कर मिलेगा मित्रवत माहौल
तेतरहट थाना में बुधवार 4 बजे से बच्चों के लिए विशेष चाइल्ड हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया है।जिसका उद्देश्य पुलिस थाने के प्रति बच्चों के मन से भय और डर को खत्म करना तथा उन्हें एक सुरक्षित व मित्रवत माहौल प्रदान करना है। इस संदर्भ में हेल्प डेस्क संभाल रही पदाधिकारी राखी आनंद ने बताया कि चाइल्ड हेल्प डेस्क को खास तौर पर बच्चों के अनुकूल तैयार किया गया है,