बांसगांव: बेलीपार इलाके के डेफरा गांव का एक युवक पहुँचा एसएसपी के कार्यालय, युवक ने कहा फर्जी मुकदमा दर्ज कराना चाहते हैं पट्टीदार
गोरखपुर में बेलीपार इलाके के एक गांव में कुत्ते की मौत की जांच में रंजिश का एक बड़ा सच सामने आया है। पट्टीदारी का भतीजा सरकारी नौकरी न पा जाए, इसके लिए एक शख्स ने कुत्ते को ढाल बना दिया है। उसने सरकारी डॉक्टर से देशी कुत्ते का पोस्टमार्टम कराया और फिर रिपोर्ट लेकर थाने पहुंच गया। बताया कि सिर में चोट से मौत हुई है और इसे पट्टीदार ने ही मारा है।