बांसगांव: भोजपुरी अभिनेत्री से बात करते हुए बहुरीपार गांव निवासी युवक ने कनपटी पर पिस्टल से गोली मारकर किया था खुदकुशी, केस दर्ज
पिपराइच नगर पंचायत के संविदा कर्मी अखिलेश शर्मा (28) ने मंगलवार की देर रात वीडियो कॉल पर भोजपुरी अभिनेत्री से बात करते हुए कनपटी पर पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी कर लिया था। गोली चलने की आवाज आने पर अभिनेत्री ने ही घटना की जानकारी उसकी पत्नी को दी। सूचना पर गुलरिहा पुलिस ने सरैया पेट्रोल पंप के पास खड़ी कार का शीशा तोड़कर संविदा कर्मी का शव बाहर निकाला था।