बांसगांव: रावतपार में बड़हलगंज की तरफ से आ रही दूध ढोने वाली डीसीएम फोरलेन पर खड़े टैंकर में पीछे से भीड़ जाने से डीसीएम चालक घायल
गगहा थाना क्षेत्र में रावत पार फोरलेन पर खड़े पानी के टैंकर से दूध वाली डीसीएम भिड़ गयी। दुर्घटना में डीसीएम चालक बिहार निवासी 26 वर्षीय राकेश यादव घायल हो गया। चालक को ईलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। रावतपार में बड़हलगंज की तरफ से आ रही दूध ढोने वाली डीसीएम फोरलेन पर खड़े टैंकर में पीछे से भीड़ गई। दुर्घटना में दूध वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है।