बांसगांव: उनवल कस्बे से सब्जी लेकर घर की ओर जा रहे युवक को राजकीय अस्पताल के पास बाइक सवारों ने पीछे से मारी थी ठोकर, केस दर्ज
उनवल पुलिस चौकी क्षेत्र के भिउरी गांव के निवासी प्रेमचंद मिश्रा बीते 25 जुलाई को देर शाम लगभग 8 बजे उनवल कस्बे से सब्जी लेकर घर की ओर जा रहे थे। उनवल राजकीय अस्पताल के पास पीछे से आ रहे एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी पत्नी और बेटे ने गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ ईलाज हो रहा।