बांसगांव: पीडहनी चौराहे पर स्थित उत्तम ज्वेलर्स की दुकान से अज्ञात चोरों ने 7000 नगदी समय उड़ाये सोने चांदी के जेवरात
गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पीडहनी चौराहे पर दुर्गा मंदिर के पास स्थित उत्तम ज्वेलर्स की दुकान से बुधवार की देर रात को अज्ञात चोरों ने दुकान का दीवाल तोड़कर 7000 नगदी समेत सोने चांदी के जेवरात उड़ा दिये। दुकानदार मनोज वर्मा ने मामले को लेकर बड़हलगंज थाने में बृहस्पतिवार को तहरीर देकर इसकी शिकायत की है।