सतना,जीआरपी-आरपीएफ की संयुक्त कार्यवाही में बड़ी सफलता: पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर के निर्देशन में अंतर्जिलीय शातिर वाहन चोर पुलिस गिरफ्त में, लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद
सतना। जीआरपी पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल लूटने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल रेलवे कॉलोनी से बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है।
*घटना का विवरण --*
दिनांक 27.06.2026 को फरियादी आकाश चौधरी निवासी बगहा ने मालगोदाम ऑफिस के सामने से अपनी मोटरसाइकिल (हीरो स्प्लेंडर, काले रंग की, रजिस्ट्रेशन नंबर MP 19 ZD 4967) को एक अज्ञात लड़के द्वारा जबरदस्ती छीनकर भागने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस पर चौकी सतना में अपराध क्रमांक 097/26 धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था। कार्यवाही का विवरण इस प्रकार है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी चौकी प्रभारी द्वारा गठित विशेष टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए रेलवे कॉलोनी सतना से घेराबंदी कर शातिर आरोपी मनीष मिश्रा पिता राम मूर्ति मिश्रा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम चौधरी थाना सिंहपुर जिला सतना को दबोचा और उसके कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल (कीमती करीब ₹ 1,10,000/-) बरामद की। गिरफ्तार आरोपी मनीष मिश्रा एक शातिर और आदतन बदमाश है जिसके विरुद्ध विभिन्न थानों में पूर्व से भी कई आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं।