पिथौराबाद में शराब दुकान के विरोध में जनपद सदस्य भूख हड़ताल पर बैठे
सतना। नागौद विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिथौराबाद में संचालित शराब दुकान के विरोध में जनपद सदस्य रमेश कुशवाहा उर्फ लालाजी पोड़ी तिराहा हनुमान मंदिर के सामने भूख हड़ताल पर बैठ गए।
रमेश कुशवाहा का कहना है कि 15 दिन पूर्व कलेक्टर, जिला आबकारी अधिकारी और पुलिस चौकी में ज्ञापन देकर शराब दुकान हटाने की मांग की गई थी तथा कार्रवाई न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी गई थी। निर्धारित समय बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर आज से भूख हड़ताल पर बैठे।
उन्होंने आरोप लगाया कि पोड़ी के नाम से संचालित शराब दुकान पिथौराबाद में चल रही है। दुकान के सामने विद्युत सब-स्टेशन और पास में शासकीय माध्यमिक विद्यालय है। मुख्य सड़क पर होने से शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे राहगीरों और विद्यार्थियों को परेशानी होती है। विद्यालय परिसर में शराब की बोतलें फेंके जाने और अशोभनीय हरकतों से क्षेत्र का सामाजिक व शैक्षणिक वातावरण भी प्रभावित हो रहा है।
Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jun 30, 2026